मध्यप्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलह एक बार फिर सड़क पर आ गई है। कमलनाथ सरकार के गिरने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए बयान पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर सवाल खड़े करते हुए तीखा हमला बोला है।
मध्य प्रदेश के बजट को सीएम मोहन यादव ने इसे 'GYAN' और विकास आधारित बताया, जबकि कमलनाथ ने इसे चुनावी वादों से विश्वासघात करार दिया।














